विधायक ने लगाया जिला योजना में प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप

Spread the love

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिला योजना में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीब 75 करोड़ रुपये की जिला योजना में उनके कई प्रस्तावों को दरकिनार कर दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। विधायक ने कहा कि अगर प्रभारी मंत्री जिला योजना में संसोधन नहीं करते तो वह एक सप्ताह बद जिलाधिकारी कार्यालय और मंत्री आवास का घेराव करेंगे।
सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिला योजना के प्रस्तावों की अनदेखी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वीकृत योजना के प्रस्तावक और संस्तुति का विवरण सार्वजनिक किया जाए। सूची निरस्त या संशोधित नहीं होने पर जिला मुख्यालय और प्रभारी मंत्री के आवास के घेराव की चेतावनी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा जिला योजना के नाम पर पैसे इकट्ठे हुए और यह साबित भी हुआ है।
उन्होंने कहा कि जिला योजना में अधिकांश निजी प्रस्ताव शामिल हैं, जो दर्शाता है कि जिला योजना में पारदर्शिता नहीं बल्कि व्यक्तिगत पसंद से योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, हाइड्रम जैसे विभागों में उनके प्रस्ताव के लिए कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने इसे खुलेआम भ्रष्टाचार करार दिया और इसकी जांच की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *