कोटद्वार-पौड़ी

पहाड़ जाने को भटकते रहे यात्री, समय से नहीं मिले वाहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रक्षाबंधन पर आवागमन करने वालों की बढ़ी भीड़
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रक्षाबंधन पर्व पर मैदान से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरसअल, रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश मैक्स वाहन चालकों की छुट्टी की हुई थी। जिससे यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल पाये।
गुरुवार को अधिकांश लोग रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन, रक्षाबंधन पर्व को लेकर अधिकांश मैक्स वाहन चालकों ने छुट्टी की हुई थी। ऐसे में लोग केवल जीएमओयू व रोडवेज बस के भरोसे ही चल रहे थे। डिपो से बस के निकलते ही यात्री सीट के लिए उसके पीछे दौड़ रहे थे। कई यात्री खिड़की से ही अपना सामान डालकर सीट पर कब्जा करते हुए नजर आए। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। दरअसल, रक्षाबंधन पर अधिकांश रूटों पर चलने वाले मैक्स वाहन चालक छुट्टी मना रहे थे। जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पर्याप्त वाहन नहीं मिल पा रहे थे। हालांकि, जीएमओयू की बसे सभी रूटों पर संचालित हो रही थी। लेकिन, यात्रियों की बढ़ी संख्या में वह भी पर्याप्त नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!