विश्व पर्यावरण दिवस पर सतपुली और पोखड़ा में किया वृक्षारोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना सतपुली परिसर में फलदार और छायादार प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण में थाना परिसर के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। बच्चों में उत्साह देखने को मिला। बच्चो ने बताया कि हम सभी को अपने जन्मदिन और पारिवारिक समारोह के अवसर पर वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। जिससे पर्यावरणीय संकट से बचा जा सके। वहीं थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने सभी बच्चो को उपहार के रूप में चॉकलेट दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, क्योंकि वृक्ष ही धरा का आधार है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक इंद्रजीत राणा, हेड कांस्टेबल कीर्ति, कास्टेबल देशराज, डॉ. रीना, मनस्वी, तेजस्वी शामिल रहे।
वहीं वन विभाग की पोखड़ा रेंज और विकास खंड कार्यालय पोखड़ा में अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी अनुभाग अधिकारी पोखड़ा अनुभव, खंड विकास अधिकारी पोखड़ा ओमप्रकाश, कार्यालय प्रभारी पोखड़ा रेंज बीएल आर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण चंद बहुगुणा, सहायक विकास अधिकारी समाजत कल्याण सुबोध कुमार शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ सहित पवन देवगन, अशोक सिंह रावत, सुनील कुमार नयाल, सुनील सिंह रावत, त्रिलोक सिंह भंडारी, सूरज रावत, श्रीमती सरिता देवी आदि मौजूद थे।

पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि।
पौडी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया।
शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को बढ़-चढ़कर वृक्षारोपण करना चाहिए,ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि पौधे हमारी भूमि के संरक्षण, वर्षा और वन्यजीवों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा कोविड-19 वैश्विक महामारी में ऑक्सीजन जैसी जीवनदायनी गैस के महत्व को समझाते हुए उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के महत्व को समझाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *