महाविद्यालय परिसर में रोपे विभिन्न प्रजाति के वृक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार, छायादार और औषधी प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया।
प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि महाविद्यालय को ग्रीन कैंपस बनाने का संकल्प लिया है, जिस दिशा में हमें काफी सफलता भी प्राप्त हो चुकी है। प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर, गांव, आंगन में पौधों का रोपण करेंगे तथा रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प लेगें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर चौहान, संतोष गुप्ता, डॉ. अर्चना रानी, डॉ. वंदना चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. रमेश चौहान, डॉ. सूर्य मान आर्य, डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ. भागवत सिंह रावत, डॉ. शोभा रावत, राष्ट्रीय सेवा योजना के श्री देव सुमन विश्वविद्यालय समंवयक डॉ. सुशील बहुगुणा, डॉ. अमित जयसवाल, डॉ. स्वाति नेगी, डॉ. सरिता चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *