खजांची मोहल्ला से पाताल देवी मंदिर तक की पदयात्रा

Spread the love

अल्मोड़ा। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा द्वारा खजांची मोहल्ला से पाताल देवी मंदिर तक पदयात्रा कर समस्त भक्त जनों को शिव संदेश देकर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। डौली डाना मंदिर में ब्रह्माकुमारी द्वारा शिव परमात्मा के परिचय एवं वर्तमान वैश्विक परिवेश को मद्देनजर रखते हुए एक आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें अनेक भक्त जनों को राजयोग की विधि तथा परमात्मा शिव के वास्तविक परिचय की जानकारी दी। संस्था के लगभग 35 सदस्यों ने इस पदयात्रा में प्रतिभाग किया। प्रात: कुंजपुर स्थित गीता पाठशाला में शिव ध्वजारोहण किया गया जिसमें संस्था की शिक्षिका गंगा जोशी, सावित्री सांगा, हेमेंद्र जोशी, अमर सिंह नेगी, अजय तिवारी, सावित्री बिष्ट, नीरू जोशी, रजनी पंत, गीता अधिकारी, कमला धपोला, नेहा बनकोटी, नेहा अग्रवाल, लता, दीपा जोशी, बसंती देवी ने प्रतिभाग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *