15 व 16 को होगा ट्रायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला खेल कार्यालय की ओर से संचालित बालक व बालिका आवासीय क्रीडा का ट्रायल 15 व 16 नवंबर से लिया जायेगा। इस दौरान बॉक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल खेल में बालक/बालिका, हॉकी में बालिका व बालीबाल, क्रिकेट में बालक छात्रावास हेतु जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स लिया जायेगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बंगियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 व 16 नवंबर को प्रात: 11 बजे से कंडोलिया मैदान व इंडोर क्रीड़ा हॉल पौड़ी में ट्रायल्स आयोजित किया जाएगा। कहा कि ट्रायल्स में भाग लेने वाले बालक व बालिकाओं की आयु 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 100 मी. दौड़ स्टैन्डिंग ब्राड जम्प, शटलरन 10.6 मी., बॉल थ्रो 400 ग्राम, 800 मी. दौड़ व स्किल टेस्ट, खेल कौशल के अनुसार चयन किया जाएगा। खेलों के चयन हेतु फार्म 5 रूपये में खेल कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र तथा कक्षा का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। खिलाड़ी उत्तराखंड का मूल/स्थाई निवासी होना अनिवार्य है तथा उन्हें अपना मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट भी साथ लाना अनिवार्य है। फार्म में पासपोर्ट साईज की फोटो लगाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी खेलों से संबंधित किट में चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *