कोटद्वार-पौड़ी

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं व आंगनवाडी कार्यकत्रियों को महिला अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। शिविर में 40 आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं, आंगनवाडी प्रशिक्षित कार्यकत्रियों को इस उद्देश्य से जागरूक किया गया कि वे उनके सम्पर्क में आने वाले अन्य महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों व हकदारियों के सम्बन्ध में जागरूक करेगी। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता लक्ष्मी रावत व अमृता रावत द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के कर्मचारीगण, सम्पूर्णानन्द बलूनी, सूरज कुमार, नवीन मन्द्रवाल, सावित्री देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!