कोटद्वार-पौड़ी

आप ने निकाली तिरंगा संकल्प यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। आम आदमी पार्टी ने कर्नल (रि.)अजय कोठियाल के नेतृत्व में नगर पंचायत सतपुली में तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान अजय कोठियाल ने आम जन को केदं्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया।
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल (रि) अजय कोठियाल व यूथ अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी के नेतृत्व में पौड़ी पुल से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की गई। बाजार का भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण के समीप संपन्न हुई। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजय कोठियाल ने किया है केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड में बारी-बारी से सत्ता में आने वाली कांग्रेस व भाजपा ने केवल अपने निजी स्वार्थों के लिए काम किया। हालत यह है कि आज भी प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण अपने गांव से पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कहा यदि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेगी। कहा कि जिस तरह हमने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया उसी प्रकार अब हमें इसके विकास के लिए भी संघर्ष करना होगा। यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि बीजेपी ओर कांग्रेस ने सिफ अपना विकास किया है। 21 साल में उत्तराखंड में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा की खामी को दूर नहीं किया बल्कि इसे बढाया गया है। इस मौके पर गजेन्द्र चौहान, मनोरथ निराला, बालेश्वरी देवी, नीरज पंवार, नरेन्द्र गिरी, राजेंद्र जजेडी, प्रेम सिंह रावत, अनीता रावत, दिगपाल नेगी, युद्धवीर सिंह, गुड्डा, प्रिंस गुसाईं सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!