पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

चमोली : पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोमवार को गोपेश्वर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजादी के बाद भारत के विकास की नींव का शिल्पी बताया। कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि देकर याद किया। कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बिष्ट, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, महामंत्री सेवादल सुरेश डिमरी, भगत, महेंद्र नेगी, जगतलाल, कुंवर सिंह भंडारी, महेश नेगी, शिवलाल आर्य, दुर्गा प्रसाद मैठाणी, सुरेन्द्र रोधियाल, राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *