बलदेव सिंह आर्य को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से गढ़वाल के प्रथम सांसद एवं पूर्व मंत्री बलदेव सिंह आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन ने समाज सेवा के लिए बलदेव सिंह आर्य के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को बलदेव सिंह आर्य की 129 वीं पुण्यतिथि पर कोटद्वार के सिम्मलचौड़ स्थित जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय व दुगड्डा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुगड्डा में आयोजित कार्यक्रम मेंनगर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान ने कहा कि बहुत जल्द पालिका द्वारा दुगड्डा के प्रवेश द्वार पर स्व. बलदेव सिंह आर्य के नाम का भव्य द्वार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. आर्य ने अपने महान जीवन संघर्षो से समाज को एक सभ्य मार्ग दिया, जिसके अनुसरण से आज भी हम उनके सपनों का देश और समाज बना सकते हैं। संगइन के संयोजक विकास कुमार आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार को स्व. आर्य की स्मृति में गढ़़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नामकरण करना चाहिए। कहा कि बलदेव सिंह आर्य ने अपने राजनीतिक जीवन में संपूर्ण उत्तराखंड के विकास के लिए बुनियादी कार्य किए हैं, जिन्हे भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ.मनोज आर्य, प्रभुदायाल, अनिल कुमार, हरीश चंद्र, राजेंद्र सिंह, विनीता भारती, सुरेंद्र सिंह, आशा देवी, धर्मेंद्र कुमार गोयल, प्रीति देवी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *