पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर पालिका परिषद दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दीपक बडोला को रविवार को अंतिम विदाई दी गई। बीती शनिवार देर सांय उनका निधन हो गया था। रविवार को दुगड्डा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये।
शैल शिल्पी विकास संगठन ने नगर पालिका परिषद दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने कहा कि वह समता मूलक सोच के धनी, प्रगतिशील विचारक, जाति-धर्म के बंधनों से मुक्त उत्कृष्ट व्यक्तित्व के स्वामी थे। गरीब, दबे-कुचले, शोषित, वंचितों के लिए वे हमेशा आगे आकर उनके हक की बात करते थे। संगठन के संरक्षक सुरेंद्र लाल आर्य, अध्यक्ष शिवकुमार, सतीश प्रकाश, महेशानन्द, अनूप कुमार पाठक, डॉ. प्रमोद कुमार, सूरवीर खेतवाल, मनवन सिंह आर्र्य, अनिल, विनीता भारती, विनोद शिल्पकार ने दीपक बडोला के निधन पर शोक व्यक्त किया।
नगर पालिका परिषद दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दीपक बडोला के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुये। रविवार को उनका अंतिम संस्कार दुगड्डा में किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने असमय निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा समाज एवं उनके शुभ चिन्तकों को खलती रहेगी। उन्होंने दुगड्डा नगर पालिका का अध्यक्ष रहते हुए नगर पालिका को विकास की नई दिशा प्रदान की है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दीपक बडोला के अंतिम संस्कार में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट, नगर पालिका दुगड्डा अध्यक्ष भावना चौहान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट, महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, द्वारीखाल कांग्रेस अध्यक्ष कीर्ति सिंह, नगर कांग्रेस अधय्क्ष दुगड्डा हरेन्द रावत, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप रावत, सभासद धर्मेंद्र गोयल, आशा देवी सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *