पद्म भूषण डा. पाठक को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सुलभ फाउंडेशन के संस्थापक पद्म भूषण डा. विंदेश्वरी पाठक के आकस्मिक निधन पर शिक्षकों व विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को गढ़वाल केंद्रीय विवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारत में स्वच्छता के समाज शास्त्र को लेकर डॉ. पाठक के द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों को याद किया गया।
प्रो. किरन डंगवाल ने कहा कि भारत में सर्वप्रथम स्वच्छता राष्ट्र, स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने की पहल डॉ. पाठक द्वारा की गई थी। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोडा ने कहा कि 2 माह पूर्व ही दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. पाठक ने उत्तराखंड के समाज शास्त्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इस सम्मेलन में प्रो. जेपी पचौरी के नेतृत्व में पूरे उत्तराखंड के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें गढ़वाल विवि के समाज शास्त्र एवं समाज कार्य विभाग से भी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. जेपी भट्ट, डा. उमा बहुगुणा, प्रो. एआर डंगवाल, भवानी रावत, समीर रतूड़ी, विपिन मैठाणी, गिरीश पैन्यूली, कृष्णानंद मैठाणी, अनिल स्वामी, अंकित उछोली, सतीश गुसांई, राजेंद्र बिष्ट, धारणा शर्मा, वंदना डंगवाल, डा. दिनेश चौधरी, रोबिन असवाल ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कार्यों को आगे ले जाने की बात कही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *