बिग ब्रेकिंग

मानसून की मार से बिलबिलाया हिमाचल; 51 की जान गई, संपत्ति का हिसाब नहीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शिमला, एजेंसी। हिमाचल में भारी बारिश से जल प्रलय आ गई है। एक ही दिन में हिमाचल में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई है। वहीं कई लोग ऐसे हैं, जो अभी भी लापता हैं। मंडी, शिमला और सोलन जिला में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इन जिलों में मरने वालों का आंकड़ा दोहरे अंकों में है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जिलों में भी कई लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में करीब 51 लोगों की मौत अभी तक दर्ज की गई है। आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। शिमला के फागली वार्ड में तीन ढारों में करीब पांच लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी भेज दिया गया है। वहीं चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं शिमला जिला के समरहिल के समीप शिव बावड़ी में एक और बड़ा हादसा पेश आया है। सोमवार सुबह सात बजे भारी बारिश की वजह से भू-स्खलन की चपेट में शिव बावड़ी मंदिर आ गया। इससे यहां मौजूद 30 से ज्यादा लोग मलबे में दब जाने की बात कही जा रही है। अभी तक यहां नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। यह मंदिर शिमला के उपनगर बालूगंज इलाके में समरहिल पर स्थित है। सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से भीड़ थी। इसके अलावा सोलन के ममलीग के जड़ौण गांव में देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने से एक परिवार के सात लोगों और अर्की के चलोग गांव में देर रात भवन की दीवार गिरने से एक युवती और बच्चे की दबकर मौत हो गई है। लौहारघाट पंचायत के बानली गांव में एक मकान ढहने से पत्नी-पति मलबे में दब गए। इसमें पति को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि पत्नी की मौत हो गई है। उधर, जिला मंडी में बादल फटने, भू-स्खलन और बाढ़ के चलते 19 लोगों की जान चली गई है। सरकाघाट के मसेरन में बादल फटने से एक महिला की मौत हो गई है। धर्मपुर में भू-स्खलन के चलते दो मौतें हुई हैं। द्रंग क्षेत्र के सेगली में कुल सात लोगों की दबने से मौत हो गई है और छह जख्मी हैं। मृतकों में तीन महिलाएं 3 बच्चे और एक व्यक्ति के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बल्ह क्षेत्र के टिक्कर गागल में 22 वर्षीय युवक अक्षत पुत्र मोहनलाल निवासी की मौत हुई है। मंडी सदर के स्कोर में एक महिला की भू-स्खलन की चपेट में आने से मौत हुई है। सांबल पंडोह में बादल फटने से छह लोगों की मौत हुई है। इनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है, जबकि एक लापता है। मंडी के मझवाड़ में भी दो लोग लापता हैं। वहीं कांगड़ा में तीन, चंबा और सरमौर में एक-एक मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!