पं० जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Spread the love

– आधुनिक भारत की नींव रखने में पंडित नेहरू का अद्वितीय योगदान : नवप्रभात
विकासनगर()। शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर तिलक भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि यह दिन जहां बच्चों के लिए बाल दिवस के रूप में जाना जाता है, वहीं किसानों के लिए भी यह दिन आत्मनिर्भर भारत की सोच को याद करने का दिन है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू का मानना था, भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है। यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि भारत के कृषि तंत्र की सच्चाई है। पंडित नेहरू का देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने तक योगदान अद्वितीय रहा। विज्ञान और वैज्ञानिक सोच पर नेहरू का जोर एक राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। उनका मानना था कि वैज्ञानिक ज्ञान और तकनीकी प्रगति भारत और उसके लोगों की वृद्धि के लिए आवश्यक हैं। जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री, राष्ट्रवादी राजनेता, धर्मनिरपेक्ष, मानवतावादी और लेखक थे। उन्होंने बच्चों को भारत का भविष्य बताया और युवाओं को देश की उन्नति में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डाकपत्थर बैराज का निर्माण करवाया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, आशीष पुंडीर, विनय जायसवाल, हर्षुल शर्मा, अभिषेक चौहान, सुरेंद्र शर्मा, सुबोध वर्मा, मुनीर अहमद, केवल राम आज़ाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *