सितारगंज में मंत्री बहुगुणा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

Spread the love

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सितारगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा मंडी से प्रारम्भ होकर अमरिया चौराहा, किच्छा रोड, मेन चौराहा, खटीमा रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बुधवार को कैबिनेट मंत्री बहुगुणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में सितारगंज ब्लॉक के सभी स्कूलों के छात्रों ने भी भागीदारी की। देशभक्ति गीतों और भारतमाता की जयघोष के साथ लोगों का जोश देखते ही बनता था। सड़क के दोनों ओर लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि देशवासियों को अपने झंडे पर गर्व है। युवा पीढ़ी स्वतंत्रता के इतिहास को समझ रही है। उन्होंने स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को नमन किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, सुखदेव सिंह, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, सुरेश जैन, आदेश ठाकुर, गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज गहतोड़ी, हेमंत बोरा, संतोष मिश्रा, पंकज रावत, लक्खा सिंह, आदेश चौहान, अरविंद चौरसिया, अजय सिंह, नवीन भट्ट, अभिषेक जैन, राकेश गुप्ता, जया जोशी, सुमन राय, शिवपाल चौहान, विशन दत्त जोशी, सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *