जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में सेना के सम्मान में सतपुली बाजार में तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर पाकिस्तान मुर्दाबाद तथा भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें सेना पर गर्व है, जिस प्रकार से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया, हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतपुली सर्वेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, मालती जुयाल, ममता ध्यानी, अंजना वर्मा, गंगा खंतवाल, वेद प्रकाश वर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, बालेश्वर चौधरी, यशराज रावत, अंकित कुमार, चिरंजीलाल धस्माना समेत सतपुली भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।