उत्तराखंड

जौनसार बावर से लेकर पटुवादून तक निकाली गई तिरंगा रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को जौनसार बावर से लेकर पटुवादून तक राजनैतिक संगठनों और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। वहीं, विकासनगर ब्लक सभागार में विधायक मुन्ना चौहान ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। सहसपुर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। ब्लक सभागार में ध्वज वितरण समारोह में विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के गौरव का महोत्सव है। इस गौरव को पिछले आठ साल में इस गौरव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया है। आज पूरा भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ा है। वैश्विक मंच पर तिरंगे को सम्मानित करने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद भारत विश्व गुरु के तौर पर स्थापित होगा। उन्होंने लोगों को तिरंगा फहराने के नियम कायदों की जानकारी दी। तिरंगा वितरण के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ब्लक मुख्यालय से मुख्य बाजार तक रैली निकाली।
दूसरी ओर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभावाला, झीवरहेड़ी में तिरंगा रैली निकाली गई। विधायक ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने को कहा। बताया कि तिरंगा यात्रा देश के सम्मान और स्वाभिमान की यात्रा है। इस यात्रा के माध्यम से देश के रणबांकुरों को नमन किया जा रहा है। बहुउद्देश्यीय किसान सेवा समिति होरावाला-डोभरी में समिति के सचिव ने संचालक मंडल को तिरंगा वितरित किए। यात्रा में ब्लक प्रमुख जसविंदर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू खान आलिम, नीरज ठाकुर, रोशन नेगी, सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी आदि शामिल रहे।
किशोरी लाल सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे बाजार में तिरंगा रैली निकाली। रैली में शामिल नौनिहाल स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के जयकारों के साथ ही भारत माता की जय और वंदेमातरम का जयघोष कर रहे थे। हाथों में तिरंगा लहराते हुए नौनिहालों की यात्रा छावनी बाजार, चौक बाजार, चुंगी बाजार से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में प्रधानाचार्य जयपाल सिंह चौहान, शहरीन, जान्हवी राव, ज्योति आदि शामिल रहे। दूसरी ओर एसबी कलेज अफ एजुकेशन विकासनगर की ओर से कोतवाली रोड, ब्लक रोड से होते हुए विकासनगर मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में प्राचार्य डा़ दीप्ति सजवाण, उप प्राचार्य सुधा वर्मा, प्रियंका कौशिक, जागृति परमार, अमिता शर्मा, मोहिता चोपड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!