चमोली : जिले के पोखरी नगर में राज्य सभा सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में गुरुवार को तिरंगा शौर्य सम्मान रैली निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर और सीमाओं की रक्षा में सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। सामाजिक संगठनों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाये। तिरंगा शौर्य रैली का नेतृत्व कर रहे राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भारत की सेना ने हमेशा की तरह इस बार भी आपरेशन सिंदूर के माध्यम से अपने शौर्य का परिचय दिया। सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एकजुटता का संदेश है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कहा सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत का प्रत्येक नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर आतंकी चुनौती का जबाब देने में सक्षम है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को इसका जवाब दिया है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, मयंक पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, मयंक पंत पूर्व सैनिक लक्ष्मण खत्री, बीरेंद्र पाल भंडारी, ललित मिश्रा, संतोष चौधरी, सहित तमाम स्कूलों और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे। (एजेेंसी)