अग्निशमन मॉक ड्रिल कर परखी व्यवस्थाएं

रुद्रप्रयाग : जिला न्यायालय परिसर में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग टीम ने अग्निशमन मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा उपायों की हर किसी को जानकारी देना था। जिला न्यायालय प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त सहयोग में मॉक ड्रिल एवं अग्निसुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया। अग्निशमन विभाग ने मौजूद कार्मिकों एवं लोगों को अग्निकांड की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों, प्राथमिक बचाव के तरीकों तथा अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मॉक ड्रिल में एक कृत्रिम आगजनी की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें अग्निशमन दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास से कर्मचारियों में आपात स्थिति से निपटने का आत्मविश्वास पैदा हुआ। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *