भारत माता के जयघोष के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर में निकाली गई यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा लहराते हुए चल रहे बच्चों का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र्र ंसह बिष्ट के नेतृत्व में मालवीय उद्यान से रैली की शुरूआत की गई। बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड से होते हुए तिरंगा रैली वापस मालवीय उद्यान में पहुंची। यहां वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को हम कभी भुला नहीं सकते। कहा कहा कि हम सभी को अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इस मौके पर पार्षद कमल नेगी, पंकज भाटिया, गजेन्द्र मोहन धस्माना, लीली कर्णवाल, नीरू बाला खंतवाल, ऋतु चमोली, हरि सिंह पुंडीर, सुरेश शर्मा, अनुराग कोटनाला, गौरव मिश्रा, संजय थपलियाल, संगीता सुंदरियाल, प्रीति कुलश्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *