नैनीताल में ओलों के ऊपर पाला गिरने से मुसीबत बढ़ी

Spread the love

नैनीताल। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि के बाद ऊपर से पाला गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर और आसपास के ऊंचाई वाले स्थानों पर रविवार और सोमवार को जमकर ओलावृष्टि हुई। ऊंचाई वाले हिस्सों में छह इंच तक मोटी ओलों की परत जम गई। यही नहीं ओलावृष्टि के बाद धूप भी नहीं खिली। हिमालय दर्शन, नैनापीक, स्नोव्यू आदि ऊंचे स्थानों पर ओले अब भी जमे हुए हैं। शहर में सुबह-शाम पाला गिर रहा है। ओलावृष्टि के बाद अब पाला गिरने से फिसलन भी बढ़ गई है। मंगलवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा। इस बीच सर्द हवाओं का दौर भी जारी रहा। इससे ठिठुरन बरकरार है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नैनीताल में अधिकतम तापतान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें सुबह और शाम के समय तीन से चार डीसी तक गिरावट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *