उत्तराखंड

महंगाई बेरोजगारी से ध्यान भटका रही भाजपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नैनीताल। कांग्रेस के नारी न्याय सम्मान सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड सह प्रभारी नवनीत कौर ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के सबसे बड़े मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी और गिरती अर्थव्यवस्था से आम जनता का ध्यान भटका रही है।भवाली के सरताज हल में आयोजित कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। कहा कि भाजपा लोकतंत्र को बंधक बनाने का काम कर रही है। भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है पर महंगाई, बेरोजगारी और देश की गिरती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने आठ महिलाओं को बैज व राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कंचन सुयाल, ब्लक अध्यक्ष अफसर अली, उसा कन्नौजिया, धनी दुम्का, जानकी आर्या, शांति तिवारी, निर्मला आर्या, माया पंत, जेआर सती, आशमा परवीन, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, रज्जी, पुष्कर नयाल, मानवेंद्र साह, लोकेश जोशी, किशन अधिकारी, इदरीश खान, हरेंद्र आर्य, पंकज आर्या, सद्दा मिया, भुवन साह, रमेश कुमार, युवा कांग्रेस के अफसर अली, संजय टम्टा, पारस चौहान, रोशन कुमार, तुषार आर्य, हिमांशु रयल, अमित कुमार, दीपक कुमार, अभय आर्य, शिवम आर्य, भास्कर आर्य,ाषभ आर्य, जतिन चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!