अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गावों में बिजली की आंख मिचौली से किसान परेशान हैं। अघोषित कटौती से परेशान किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के गांव धनपुरा, गुर्जर बस्ती, पदार्था, रानीमाजरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, पथरी, टिहरी विथापित बस्तियां, पुरषोत्तमनगर, घोसीपुरा, शाहपुर, बादशाहपुर, डोगीवाला, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट आदि गांव में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली के साथ ही अघोषित कटौती जारी है। बिजली नहीं आने के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे है। किसान सुनील कुमार, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद सलीम, सकील अहमद, ललित कुमार, गालिब हसन, जावेद, अख्तर, नफीस अहमद का कहना है की बिजली नहीं आने के चलते परेशानी हो रही है। धान की फसल का काम चल रहा है। बिजली कटौती से फसल की भरपूर सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे धान की बुआई में देरी हो रही है। ग्रामीण रामकुमार, मोहम्मद इलियाश शाह, सोहनवीर, ललित कुमार, निशार अहमद, नीरज चौहान आदि ने कहा कि बिजली कटौती को जल्द बंद नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन सक्सेना ने बताया रोस्टिंग के कारण बिजली कटौती होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *