नेशनल हाईवे पर खाई में गिरा ट्रक, पांच लोग घायल

Spread the love

-सीमेंट से भरा ट्रक दुगड्डा से आ रहा था कोटद्वार की ओर
-पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नजीबाबाद -बुआखाल नेशनल हाईवे पर पांचवे मील के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के दुगड्डा से कोटद्वार की ओर आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक पांचवे मील के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर दुगड्डा चौकी से पुलिस फोर्स एवं एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ कोटद्वार की टीम ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर ट्रक में फंसे घायल राहुल निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार, हिमांशु निवासी रसूलपुर टोंगिया हरिद्वार, करन निवासी बसेरी पुरकाजी मुजफ्फनगर यूपी, अंशुल निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार व अमित निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 आकस्मिक सेवा के माध्यम से कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *