ढाई लाख की चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। मोरी पुलिस ने 600़5 ग्राम अवैध चरस के साथ देहरादून निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्घ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस की ओर से पांच दिन के अबतक दस अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अनुसार सोमवार को बरामद माल चरस की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पण युदवंशी ने बताया कि जिले में बढ़ रही नशे की प्रवृति को जड़ से खत्म करने के लिए नशामुक्त उत्तरकाशी का संकल्प लेकर पुलिस दिन-प्रतिदिन नशे के सौदागरों को सलाकों के पीटे पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सतर्कता से बीते पांच दिन के अंदर दस चरस तस्करों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गत रविवार देर रात को प्रशान्त कुमार क्षेत्राधिकारी मोरी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहन कठैत की टीम ने रुटीन चेकिंग के दौरान मियां गाड के पास से दीप चौहान पुत्र भवान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ढक्यारना चकराता, देहरादून और संजय तोमर पुत्र भाग चंद सिंह उम्र 28 वर्ष खमरोली थाना कालसी देहरादून को 600़5 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में मोहन कठैत, गणेश राणा, अनिल तोमर, नितेश विजल्वाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *