11 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, कार सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लैंसडौन पुलिस ने 11 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जिस कार में शराब की तस्करी कर रहे थे पुलिस ने उसे भी सीज कर लिया है।
लैंसडौन थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस गुमखाल-कोटद्वार- लैंसडौन तिराहे के समीप तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुमखाल की ओर से एक तेज रफ्तार कार आते हुए दिखाई दी। बताया कि जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो चालक उसे भगाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को रूकवा दिया। बताया कि तलाशी के दौरान कार के अंदर रखी शराब की 11 पेटी बरामद हुए है। आरोपितों की पहचान निंबूचौड़ निवासी जितेंद्र व विनोद सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह सरकारी शराब की दुकान से थोक के भाव सस्ती शराब खरीदकर उसे राजस्व इलाकों में बेचते हैं। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *