सट्टेबाजी के आरोप में दो गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। खटीमा पुलिस ने सट्टेबाजी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह को सूचना मिली कि इस्लामनगर में दो युवक सट्टा खिलवा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मोहम्मद अहमद निवासी वार्ड नंबर 15 चंद्रवाटिका बताया, जबकि दूसरे ने दिलशाद उर्फ टेदी निवासी वार्ड नंबर पांच बताया। दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर सट्टे की कपी, एक बलपेन और 1570 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट में कार्रवाई की है। बजार चौकी प्रभारी ने बताया कि सट्टेबाजी, अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *