अटरिया रोड से मोबाइल, एटीएम लूटने वाले दो दबोचे

Spread the love

रुद्रपुर। अटरिया रोड पर एक युवक का मोबाइल और उसमें रखा एटीएम कार्ड झपटने वाले स्कूटी सवार तीन युवकों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल व एटीएम कार्ड के जरिए निकाले गए 14500 रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस उनके फरार साथी की तलाश कर रही है। ट्रांजिट र्केप निवासी विक्की सागर से 16 फरवरी की रात स्कूटी सवार युवकों ने अटरिया रोड पर मोबाइल झपट लिया था। युवकों ने मोबाइल के कवर में रखे एटीएम से नेट बैंकिंग के जरिए 21 हजार रुपये भी निकाल लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने मामले की जांच की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे पुलिस को युवकों की फुटेज मिली। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फुटेज में कैद तीन संदिग्ध युवक एफसीआई के सामने मैदान के आसपास हैं। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा, एसआई प्रकाश भट्ट आदि ने दो युवकों को पकड़ लिया। तीसरा भागने में कामयाब रहा। पुलिस पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम आनंद विहार ट्रांजिट र्केप निवासी रवि प्रकाश ठाकुर और एच ब्लक ट्रांजिट र्केप निवासी संदीप कुमार बताया। फरार साथी का नाम आकाश यादव निवासी आनंद विहार बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *