अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में मादक पदार्थ की तस्करी और रोकथाम के लिए पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। चौखुटिया पुलिस ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 14 हजार 800 रुपये आंकी गई। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार चौखुटिया पुलिस ने सोमवार यातायात चेकिंग अभियान के दौरान जौरासी रोड़ के पास वाहन संख्या यूपी 07 के 8348 को रोका। इसमें तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन में सवार राजेश तिवारी पुत्र स्व़ प्रेम बल्लभ तिवारी, निवासी कफड़ा द्वाराहाट और मेहुल नागर पुत्र आशीष नागर, निवासी ए 148 नेहरू नगर गाजियाबाद को हिरासत में लिया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *