अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि गत शनिवार रात को पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को टाटा मोटर्स इंडस्ट्रीयल एरिया रोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ दिखा। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बन्टी निवासी सिंबलचौड़ बताया। उधर, दूसरे मामले में चेकिंग के दौरान लेखराज निवासी-खूनी बढ़ को भी टाटा मोटर्स इंडस्ट्रीयल एरिया रोड कोटद्वार के पास से144 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *