रैपिड जांच में दो बच्चे में डेंगू की पुष्टि

Spread the love

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई तो अब डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को रावली महदूद के निकट गायत्री विहार के दो छोटे बच्चे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हुए हैं। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस ने बताया की रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दीपावली से भैयादूज तक तीन दिन में पांच नए कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि जिले में डेंगू मच्छर के डंक ने भी काफी कोहराम मचाया हुआ है। रुड़की और उसके आसपास गांव देहात में डेंगू मरीज की संख्या लगातार बड़ रही है। वहीं हरिद्वार शहर में भी डेंगू मरीजों का एक अंतराल के बाद मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को रावली महदूद स्थित गायत्री विहार में रहने वाले एक ही परिवार के दो बच्चे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किए गए। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस ड़ चंदन मिश्रा ने बताया कि सात और नौ वर्ष उम्र के बच्चे डेंगू वार्ड में भर्ती हुए हैं। रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *