60 से अधिक गांवों में दो दिन रही ठप विद्युत आपूर्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राठ क्षेत्र में 60 से अधिक गांवों के ग्रामीण शुक्रवार की रात को अंधेरे में रहे। 33 केवी विद्युत घर में ब्रेकडाउन आने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर को विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
राठ क्षेत्र के नौंठा, पैठाणी, टीला, चाकीसैण, त्रिपालीसैण सहित क्षेत्र के 60 गांवों में शुक्रवार रात विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम साढ़े पांच बजे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी, जिसे विभागीय कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर 1 बजे बहाल किया। विद्युत वितरण खंड पौड़ी के एसडीओ ई. आरपी नौटियाल ने बताया कि 33 केवी विद्युत घर चिपलघाट में ब्रेकडाउन आ गया था। जिससे क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे विद्युत आपूर्ति को बहाल कर लिया गया है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने से राठ क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों के साथ विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *