कोटद्वार-पौड़ी

अध्यक्ष पद को लेकर गौरव सेनानी संगठन में दो फाड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष पद को लेकर संगठन में दो फाड़ हो गए हैं। शनिवार को गौरव सेनानी संगठन की बैठक अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए आहुत की गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद को लेकर सहमति न बनने पर कई सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वाले सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव को रद्द माने जाने व संगठन के खाते को सीज करने की मांग की।
पूर्व सैनिक दिनेश पटवाल, राजेंद्र कैंतुरा, सत्या सिंह तड़ियाल, हिम्मत सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह, सुकेश प्रसाद, मंगल सिंह मेवाड़, जितेंद्र धिरवाण, यशवंत रौतेला, भगवान सिंह नेगी की ओर से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव को लेकर बहिष्कार जताया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में सर्वसम्मति से सत्या सिंह तड़ियाल को संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कहा पूर्व में वर्तमान अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी असमर्थता जताई थी, लेकिन जैसे ही तड़ियाल को अध्यक्ष चुना गया तभी सिलोड़ी ने पूर्व सैनिकों को स्वयं को अध्यक्ष बनाए रखने के लिए बाध्य करना शुरू कर दिया। जिस पर करीब 15 पूर्व सैनिकों ने बैठक का बहिष्कार किया व बैठक से चले गए। कहा जब तक सभी गौरव सेनानियों की सहमति नहीं बन जाती तब तक संगठन के खाते सीज किए जाएं एवं अध्यक्ष पद पर हुआ चुनाव को रद्द माना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!