मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के दो दिनी जिलास्तरीय सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

Spread the love

मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी : डीएम
चम्पावत। चम्पावत में फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का दो दिनी द्विवार्षिक जिला अधिवेशन शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि डीएम विनीत तोमर ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कर्मचारियों से मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान कर्मचारियों ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। सम्मेलन में कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। सोमवार को चम्पावत नगर पालिका सभागार में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के दो दिनी जिलास्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि कर्मचारियों की जिला स्तर की हर समस्या का समाधान समय रहते किया जाएगा। कर्मचारियों ने डीएम का आभार जताया। बाद में कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनसुनी कर रही है। उन्होंने मांग मनवाने के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *