बाजपुर में अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल सील

Spread the love

काशीपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देश पर एसडीएम ने तीन निजी अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने अनियमितता मिलने पर दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। शुक्रवार को एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ बेरिया रोड स्थित सेवा हस्पिटल, न्यू लाइफ हस्पिटल, केयर हस्पिटल और बम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापा मारा। इस दौरान सेवा और न्यू लाइफ हस्पिटल में कोई भी डक्टर दिखाई नहीं दिया और अस्पताल में अनियमितताएं भी पाए गईं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस ड़ पंकज माथुर ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की, जिसमें अस्पताल के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए। जिसके चलते एसडीएम दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। इधर, केयर हस्पिटल और बम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज और अस्पताल में डक्टर तैनात दिखाई दिए। उन्होंने हस्पिटल के संचालक को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे फर्जी अस्पतालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *