अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

 

बागेश्वर। पुलिस ने दो शराब तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। उनके विरुद्घ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशेड़ियों के विरुद्घ पुलिस अभियान पर है। इवनिंग स्टार्म पर गश्त कर रही पुलिस ने बिलौना निवासी जगत सिंह पुत्र करम सिंह को 40 अद्दे और बमसेरा निवासी दीपक सिंह पुत्र रमेश सिंह को 50 पव्वे शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपितों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। टीम में आरक्षी वीरेंद्र गैडृा, भूपेश फर्स्वाण, मोहन प्रकाश जोशी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *