सिडकुल से दो नाबालिग लड़कियां लापता, हड़कंप

Spread the love

हरिद्वार()। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गईं। कई घंटे की तलाश के बाद भी परिजन दोनों का सुराग नहीं लगा पाए। मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक एक पिता ने शिकायत कर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के साथ शनिवार को बिना बताए घर से निकल गई। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। दोनों नाबालिग हैं। पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन और सीसीटीवी से दोनों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *