बेहतर कार्य करने वाले दो लोग सम्मानित

बागेश्वर। तहसील के ग्राम पंचायत रतौड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में बेहतर कार्य करने वाले दो लोग सम्मानित किए गए। ग्राम प्रधान हेमा पंत ने बताया कि पौधरोपण कार्य में जुटे क्षेत्र के दिनेश लोहनी और स्वच्छता कार्य में जुटे जगदीश पंत को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दोनों ही लोग समाज को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। पंत ने जबसे स्वच्छता कार्यकम चलाया। हमारे यहां के नौले, धारे और रास्ते हमेशा साफ रहते हैं। गर्मियों के दिनों में किसी तरह की महामारी होने का खतरा भी नहीं है। दिनेश लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण में लगे हैं। उन्होंने अभी तक हजारों पेड़ रोपे हैं और इतने ही पेड़ लोगों को वितरित भी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *