फर्जी आईडी बनाने के आरोप में नेपाली मूल के दो व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : फर्जी आधार कार्ड बनवाकर पहचान छिपाकर रहने वाले दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ फर्जी आईडी बनाने को लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि बाहरी राज्यों से जिले में कार्यरत, निवास करने वाले, संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान कृष्ण पौडेल, 36 वर्ष पुत्र हरि कुमार पौडेल, ग्राम किसपाजी, थाना किसपांग, जिला नुवाकोट, नेपाल व कृष्ण बहादुर थापा 42 वर्ष पुत्र हेम बहादुर थापा, निवासी ग्राम थानापती थाना शिवापुरी जिला नुवाकोट नेपाल की आईडी चैक की गई तो आईडी में समानता नहीं पाई गई। पूछताछ पर पता चला ये दोनों फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रह रहे थे। दोनों द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवाकर फर्जी दस्तावेज का असली के रूप में गलत प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों नेपाली मूल के व्यक्तियों से कूटरचित भारतीय आधार कार्ड, कूटरचित आधार कार्ड से लिए गए 2 सिम व नेपाल का ड्राइविग लाईसेंस, मतदाता पहचान पत्र मिले है। पुलिस टीम में दिनेश नेगी, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *