फरीदाबाद के लिए हर दिन रवाना होंगी रोडवेज की दो बस

Spread the love

हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो ने फरीदाबाद के लिए दो नियमित बसें शुरू की हैं। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि हल्द्वानी से सुबह 9 बजे चलने वाली बस शाम छह बजे और रात 9 बजे रवाना होने वाली बस सुबह 6 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। वहीं फरीदाबाद से बसों की वापसी सुबह 9 और रात 9 बजे होगी। यह बसें शाम छह बजे और सुबह छह हल्द्वानी पहुंचेंगी। जोशी ने बताया कि ट्रायल में सफलता मिलने पर बसों को नियमित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *