हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा निरंजनी के दो संतों का निधन, अब तक नौ की गई जान

Spread the love

हरिद्वार । हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो कोरोना संक्रमित संतों का शुक्रवार को निधन हो गया। संत सोमनाथ गिरि (50) ने बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल और संत अजय गिरि नेाषिकेश एम्स में अंतिम सांस ली। संत सोमनाथ को 15 दिन पहले और संत अजय गिरी को दस दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने दोनों संतों के निधन की पुष्टि की है।
हरिद्वार कुंभ 2021 रू इस बार का चर्चा में रहा कुंभ, समापन से पहले ही अखाड़ा परिषद हो गई थी दो फाड़
बता दें कि इससे पहले निरंजनी अखाड़े के एक महामंडलेश्वर, दो श्रीमहंतों और एक महिला संत की मौत हो चुकी है। जबकितीन बैरागी अखाड़े के संतों का निधन हुआ।ऐसे में कुंभ के बाद से अब तक नौ संतों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *