बाइक से चरस तस्करी कर रहे दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा(। अल्मोड़ा पुलिस ने दो युवको को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अल्मोड़ा एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 656 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की कीमत करीब एक लाख इकतीस हजार रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान फलसीमा से टाटिक हेलीपैड की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या यूपी 21 एएल 3762 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में सवार दोनों युवकों के कब्जे से कुल 656 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पंकज कुमार (23 वर्ष) पुत्र मोहन चन्द्र, निवासी ग्राम सिलालेख, पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल और मनोज कुमार (26 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी ग्राम सिलालेख, पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को मौके पर ही गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद चरस के साथ मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राजीव जोशी, कांस्टेबल हरीश प्रसाद और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *