Uncategorized

उच्च शिक्षा मंत्री रावत ने किया मुवानी के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। उत्तराखंड सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज प्रात: 10:30 बजे मुवानी के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के भवन का निरीक्षण किया। मंत्री रावत ने मां शारदा के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में मंत्री रावत ने विद्यालय को 250 फर्नीचर,1500 पाठ्य पुस्तक, मुफ्त पानी, 6 शौचालय, 7 कंप्यूटर के साथ ई ग्रंथालय से जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होने मुवानी डिग्री कॉलेज में चार स्मार्ट क्लास चलाने के साथ तीन व्यवसायिक विषय खोलने की भी घोषणा की है। मौके पर विधायक विशन सिंह चुफाल ने भी मुवानी की समस्याओं को जल्दी दूर करने की बात कही। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, भाजपा प्रदेश सदस्य महेंद्र लुंठी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कन्याल, ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र पांगती, सुनील सत्याल, बसंत जोशी, मुवानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम, संजय वर्मा, दीपक कार्की, राम सिंह राठौर मौजूद रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गंगा बोरा व प्रोफ़ेसर डॉ.आशीष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!