Uncategorized

ऊधमसिंहगनर जिले में एक युवक की हाईवे पर लाश मिली, दूसरा पेड़ से लटका हुआ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंहगनर जिले में बुधवार को दो युवक संदिग्ध अवस्था में मृत मिले। माना जा रहा है कि दोनों की युवकों की हत्या की गई है। गदरपुर में एनएच-74 बाईपास मार्ग पर युवक का शव पड़ा मिला। युवक की गर्दन पर हल्के चोट के निशान हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं किच्छा के पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरा गांव में युवक ने फांसी लगा ली। उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर पापुलर के पेड़ पर लटका मिला। दोनों घटनाओं की सूचना फैलने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
गदरपुर में वार्ड – 8 ब्लक कालोनी निवासी अभय कुमार पुत्र मनोज कुमार सिंह मंगलवार शाम करीब तीन घर से निकला था। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन युवक की खोजबीन की। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह एनएच मार्ग पर पड़ी युवक की लाश पर राहगीर की नजर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक की गर्दन में चोट के निशान है। इसलिए युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसआई शंकर सिंह रावत मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के पिता मनोज कुमार सिंह रामपुर में सिपाही है।
पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा में युवक ने फांसी लगा ली। उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर पापुलर के पेड़ पर लटका मिला। भूपेंद्र कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र पप्पू लाल निवासी फिरोजपुर तीन पानी ग्राम बरा उत्तर प्रदेश के एक स्टोन क्रशर में काम करता है। उसके साले की बुधवार को शादी थी। जिसके लिए वह मंगलवार रात अपने घर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए निकल गया। उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। सुबह वह उसे खोजने निकले तो घर से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर पापुलर के खेत मे गमटे से भूपेंद्र लटका मिला। सूचना पर बरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने शव का पंचनाम भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!