Uncategorized

ऊधमसिंह नगर के ग्रीन जोन में आने से बढ़ी जिम्मेदारी: डीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, रुद्रपुर। जिलाधिकारी डॉ.नीरज खैरवाल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों व स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों से संवाद कर जनपद को ग्रीन जोन घोषित किए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम अभी तक जो कोविड-19 संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रही है वह सराहनीय है। शासन ने ग्रीन जोन का जो निर्णय लिया है, इसके बाद सभी उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में एहतियात के तौर पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि अब हमें पहले से और अधिक सतर्क रहना होगा। संबंधित अधिकारी समय-समय पर बाजार का औचक निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के बीच संदेश जाना चाहिये कि जो ग्रीन जोन जनपद को किया गया है, उसको किस प्रकार से बनाये रखें। लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क, सेनेटाइजर के प्रति लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों का कड़ाई से पालन किया जाय व पालन नहीं करने वालों को सख्ती से दंडित किया जाय। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, ओसी एनएस नबियाल, नरेश चन्द्र दुर्गापाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!