32 परिवारों को दिए उज्वला योजना के कनेक्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भारत गैस एजेंसी काशीरामपुर की ओर से 32 परिवारों को उज्वला गैस कनेक्शन दिए गए।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गो सेवा अयोग के अध्यक्ष डा. राजेंद्र अण्थ्वाल ने परिवारों को गैस वितरित किए। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उज्वला योजना के तहत धुएं से निजात दिलाकर गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। जिससे वह इन योजनाओं का बेहतर लाभ उठा सकें। इस मौके पर भारत गैस एजेंसी काशीरामपुर की संचालिता दीपा देवी, गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाईं, सुनीता देवी, मुन्नालाल मिश्रा, अमिताभ अग्रवाल, कमलेश कोटनाला, अर्चना शर्मा, लक्ष्मी नेगी, हार्दिक सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *