उक्रांद ने बढ़ाई सल्ट में सक्रियता, भीताकोट में सम्मेलन संपन्न

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने सल्ट विधान सभा में सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को विधान सभा के सुदूरवर्ती भीताकोट ग्राम पंचायत में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर उक्रांद संरक्षक पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी विशेष तौर पर मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर कई रिटायर कर्मचारियों और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। रमेश शर्मा को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। सम्मेलन को पूर्व विधायक ऐरी ने कहा कि राज्य निर्माण के पीछे विकास की जो अवधारणा थी, उसे भाजपा और कांग्रेस पूरी नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि 42 लोगों की शहादत और ऐतिहासिक संघर्ष के बाद बने राज्य की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। राज्य गठन के 20 साल बाद भी पहाड़ के गांवों में सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है। हालत यह है कि बीमार और बुजुर्ग तथा महिलाएं अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ रही हैं। जिला स्तर पर अस्पतालों में इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा व्यवस्था चौपट है। यूपी के समय के बने विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा प्रदेश में सत्ता में रहने के दौरान केवल पार्टी हाईकमान को खुश रखने का एजेंडा चलाते आ रहे हैं। ऐसे में विकास ठप है। उन्होंने उक्रांद को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रह्मानंद डालाकोटी, पान सिंह रावत, मदन सिंह कठायत, रणजीत गडाकोटी, इंद्र मनराल, बहादुर सिंह रावत, विजय बौडाई, मोहन उपाध्याय, युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, कमल कांत, उमेश कांडपाल, दयाल नेगी, दीपक भाकुनी, दिनेश रावत, ग्राम प्रधान साहिल सिंह, माधो नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *