यूकेडी का जनपद सम्मेलन 16 अगस्त को

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूकेडी संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी को देखते हुए ने केंद्रीय निर्देशों पर यूकेडी का 16 अगस्त को जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उक्रांद जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन में फेरबदल व संगठन की मजबूती के लिए 16 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग का जिला सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर अब्बल सिंह भंडारी की देख रेख में सम्पन्न होगा । उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अलकनंदा बैडिगं प्वाइंट केदारनाथ रोड़ में समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *