सत्ता में आए तो भू-कानून और मूल-निवास लागू करेंगे : यूकेडी

Spread the love

हल्द्वानी। नवनियुक्त केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट का कहना है कि यदि उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आता है तो राज्य में भू-कानून और मूल निवास लागू किया जाएगा। साथ ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग भी पूरी की जाएगी। ये बात उन्होंने रविवार को मुखानी स्थित कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह के दौरान कही। वहीं केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि यूकेडी को मजबूत होना होगा। ऐसा न हुआ तो दिल्ली और नागपुर से चलने वाली पार्टियां राज्यों को दीमक की तरह खा जाएंगी। जिलाध्यक्ष चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए एकजुट होकर दल को मजबूत करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से नैनीताल जिला कार्यकारी का अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान को मनोनीत किया। कार्यक्रम अध्यक्षता विजय ध्यानी व संचालन काजल रावत ने किया। इससे पहले केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, संयुक्त सचिव देवी शर्मा, मोहम्मद इरफान खान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। यहां इंद्र सिंह मनराल, श्याम सिंह नेगी, कंचन जोशी, बिशन सिंह लटवाल, हरीश जोशी, अलाउद्दीन सिद्दीकी, दिनेश नौटियाल, करन जोशी, भावना मेहरा, सुनीता रानी, बबीता जोशी, सरिता रावत, रजनी मौर्य, सुनीता जोशी, पूजा मेहरा, कला देवी, मालती देवी, तारा, पूर्णिमा रजवार, बरखा शर्मा, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *