उत्तराखंड

डीएम के निर्देश पर अलट्रसाउंड करने यमुना घाटी पहुंचे सीएमओ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। जिले की यमुना घाटी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से परेशान मोरी, पुरोला व नौगांव क्षेत्र के दूर दराज ग्रामीण आंचलों से आने वाले बीमार व गर्भवती महिलाओं ने राहत की सांस ली है। डीएम डा़ मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर प्रभारी सीएमओ डा़ आरसी आर्य ने स्वयं मोर्चा संभाल और दो दिन स्वयं बतौर रेडियोलाजिस्ट के रूप में सीएचसी पुरोला व नौगांव में 200 से अधिक महिलाओं व असवस्थ लोगों के अल्ट्रासाउंड किए।
बता दें कि उप जिला चिकित्सालय पुरोला में तैनात रेडियोलजिस्ट डा़ आरसी आर्य को सीएमओ पद पर नियुक्त होने के बाद से जिले की यमुना घाटी में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई थी। जिसके कारण यमुना घाटी के पुरोला, मोरी तथा नौगांव क्षेत्र की क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को खासकर प्रसव एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाओं व बच्चों को अलट्रासाउंड के लिए देहरादून व विकासनगर के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!